रामपुर: व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विद्युत समस्या पर शिव भक्तों संग अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
Rampur, Rampur | Mar 22, 2024 उद्योग प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने विद्युत समस्या को लेकर शिव भक्तों के साथ मिलकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि भमरव्वा शिव मंदिर में एक बड़ा पर्यटन स्थल बन रहा है जिसमें विद्युत विभाग का कुछ काम है। समय से अगर काम हो जाए तो विकास आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने काम कराने का भरोसा दिया है।