इंस्पेक्टर रविरंजन के नेतृत्व में सीबीआई की टीम शुक्रवार को बलिया थाना पहुंची इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बलिया थाना क्षेत्र के ऊपर टोला वार्ड नंबर-8 में जामा मस्जिद के पास स्थित मो. खुर्शीद अनवर के घर पर पहुंची मो.खुर्शीद अनवर के बेटे मो. हासिर खुर्शीद से पूछताछ की गई है।