साढ़े आठ करोड़ से शहीद उद्यान का होगा संवर्धन, बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Jan 28, 2026 नगर निगम शहर के पार्कों को नया स्वरूप देने और उनके सुंदरीकरण की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। इस क्रम में सिगरा स्थित शहीद उद्यान के कायाकल्प का कार्य जारी है। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी भी शामिल है।