अमरोहा: अमरोहा में गांधी मूर्ति के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Amroha, Amroha | Jun 14, 2026 अमरोहा शहर के व्यस्त गांधी मूर्ति चौराहे के पास स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग का लाइव वीडियो सामने आया है। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।