सीतामऊ: झाबुआ के सोलर प्लांट में कार्य के दौरान करंट लगने से सीतामऊ निवासी सोनू जोशी की मौत, परिवार शोकाकुल
सीतामऊ निवासी सोनू पिता गोपाल जोशी की झाबुआ जिले के एक सोलर प्लांट में कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।साथी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, मृतक के पिता गोपाल जोशी नगर परिषद में कार्यरत हैं,पुलिस मामले की जांच कर रही है,