साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी बसारत पंचायत के धनैया में बैल के प्रहार से ब्यक्ति घायल
साहेबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी बसारत पंचायत के धनैया में बैल के प्रहार से लक्ष्मी कुंअर के चौबीस वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन द्वारा घायल को सीएचसी साहेबगंज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज कराया गया। मिथिलेश पेशे से किसान है।घायल ने बताया कि मेरा बैल रस्सी तोड़ कर भागने लगा पकड़ने के दौरान उसने वार कर दिया।