पताही थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर में सो रही एक ग्रेजुएशन की छात्रा पर एसिड अटैक किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसका इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रात में अपनी मां के साथ घर के अंदर सो रही थी।