जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए शनिवार को 10:00 बजे से अंचल कार्यालय दाउदनगर में सीओ के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया गया।सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने जमीन संबंधित मामलों को सुना। मौके पर राजस्व अधिकारी रोहित कुमार भी उपस्थित रहे। बताया गया कि जमीन विवाद के दो नए मामले जनता दरबार में पहुंचे हैं। दो पुराने मामले का निष्पादन किया गया है।