महनार: समस्तीपुर के बोचहा में सड़क हादसे में लावापुर नारायण के 27 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर
समस्तीपुर जिले के बोचहा गांव में सोमवार की शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना शर्मा के पुत्र गुड्डू कुमार शर्मा के रूप में की गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया।