बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर में बच्चे ने खाया जहरीला पदार्थ
बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर में एक बच्चे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसको परिजनों ने इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बहन से झगड़ा होने पर बच्चे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।