क्योलाडिया थाना क्षेत्र के भौआपुर में आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए परिजनों ने बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आवारा कुत्ते द्वारा पहले भी कई लोगों पर हमला किया जा चुका है।