नागदा: नागदा नगर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एंटी बम स्क्वॉड की सघन जांच, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Nagda, Ujjain | Jun 6, 2026 नागदा। आगामी त्योहारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में नागदा नगर के विभिन्न प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एंटी बम स्क्वॉड द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई