बबेरू: कमासिन रोड पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो लोग सड़क किनारे रखे पाइप से टकराकर गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती
Baberu, Banda | May 17, 2026 बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास आज रविवार की शाम बाइक सवार रामसुफल पुत्र रामराज उम्र 19 वर्ष, निवासी मुरवल थाना बबेरू व जयकुमार पुत्र भूरा उम्र 30 वर्ष निवासी आलमपुर थाना बबेरू सड़क के किनारे रखे पाइप से टकराकर घायल हो गये पुलिस के द्वारा सीएचसी मे भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।