नववर्ष 2026 के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सद्भावना बैठक आयोजित कर सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने संपूर्ण जिलेवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।