महाराजगंज: पूरे चन्दी का पुरवा में धान काटने गई महिला को सर्प ने डसा, अस्पताल में किया गया इलाज
8 नवंबर शनिवार रात्रि 8 बजे खेतों में धान पीटने के लिए गई एक 32 वर्षीय महिला को सर्प ने डस लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के किसान एवं परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में महिला को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां महिला का देर रात्रि तक उपचार चला रहा है। महिला अपने खेतों में धान की फसल काटने के लिए गई थी। वापस आते समय सर्प दंश का शिकार हो गई।