बीरपुर: डीहपर पंचायत में बिजली कृषि कैंप आयोजित
डीहपर पंचायत में कृषि कार्य हेतु विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग बीरपुर के जेई पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि कैंप में कृषि कार्य हेतू कुल 11 किसानों ने नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन जमा किया। मौके पर कार्यपालक सहायक कमलेश कुमार,एमआरसी अमित कुमार समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कृषक मौजूद थे।