प्रतापपुर: प्रतापपुर वन क्षेत्र में हाथियों का दल जंगल की ओर लौटा, वन विभाग हुआ सतर्क
सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के सर्किल टुकुड़ाड अंतर्गत ग्राम पड़ीपापार डाड के समीप हाथियों का दल विचरण करते हुए जंगल की ओर बढ़ गया है। हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। वन विभाग की टीम एवं हाथी मित्र दल संयुक्त रूप से हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल के भीतर खदेड़ने में जुटे हैं।