मुज़फ्फरनगर: बिंदल बाजार में मानकों के अनुरूप चल रही श्री बालाजी शोभायात्रा का भारी डीजे, निकालने में लोगों के छूटे पसीने
नगर क्षेत्र मे शनिवार की देर रात्रि बिंदल बाजार मे मानको के अनुरूप चल रहे एक भारी भरकम डीजे अपनी लंबाई व चौड़ाई के कारण बीच रास्ते मे फस गया। घंटो तक इस ओवर सेटअप डीजे को मौके से निकालने के अथक प्रयास किए गए जिसमें डीजे संचालको सहित आम लोगों के पसीने तक छूट गए। इस यात्रा में डीजे संचालक प्रशासन द्वारा नोटिस के जरिये दी गई गाइडलाइन को ताक पर रखते नजर आए।