पिछोर: पिछोर के खोड़ टपरियन में दर्दनाक हादसा, मिट्टी में दबने से 42 वर्षीय महिला की मौत
पिछोर के खोड़ टपरियन गांव में गुरुवार देर शाम लगभग 8:30 एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान सुशीला पत्नी मानसिंह पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है महिला किसी कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।