खिलचीपुर: छापीहेड़ा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान:फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स दिए।
छापीहेड़ा पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के उद्देश्य से एक व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया। आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि यह अभियान छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के संडावता गांव के सार्वजनिक हॉट बाजार में चलाया गया, जिसमें लोगों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी के बारे