हंडिया: प्रयागराज में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार और 3 बाल अपचारी पकड़े गए
प्रयागराज के हण्डिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद हुईं।गिरफ्तार अभियुक्तों में शैलेन्द्र पटेल व तीरथ सरोज शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर बेचता था।मंगलवार 03 बजे दी जानकारी।