बदायूं: उनौला गांव के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल
Budaun, Budaun | Jun 26, 2024 बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के उनौला गांव के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार सहाना पत्नी सलमान और सलमान पुत्र दुले अहमद निवासी रिसौली गांव के रहने वाले हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।