बदायूं: बहन के घर जा रहे बाइक सवार चाचा भतीजे को चंगासी गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी भतीजे की मौत चाचा घायल हुए
Budaun, Budaun | Jun 26, 2024 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के केशवपुर कला गांव के रहने वाले 26 वर्षीय भतीजा दयाशंकर पुत्र भगवान दास तथा 35 वर्षीय चाचा राहुल पुत्र धर्मवीर सिंह मंगलवार को बाइक पर सवार होकर बहन के घर जा रहे थे। कि थाना हजरतपुर क्षेत्र के चंगासी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें भतीजा दयाशंकर की मौत हो गई और चाचा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गये।