बदायूं: धर्मपुर गांव और करूआ पुल के बीच झाड़ियां में नरकंकाल मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा
Budaun, Budaun | Jun 25, 2024 मंगलवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव और करुआ पुल के बीच झाड़ियों में रामकिशन का नरकंकाल मिला। पुलिस ने नरकंकाल के पास से मिले कागज पर लिखे फोन नंबर पर कॉल की तो कुछ रिश्तेदार उझानी कोतवाली पहुंचे और नरकंकाल के पास से मिले फोन नम्बर व कागजों को देखकर परिजनों को सूचना दी । सूचना पर परिजन उझानी कोतवाली पहुंचे ।