बदायूं: बदायूं के राजपुर गांव के समीप मैजिक गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jun 26, 2024 थाना इस्लामनगर क्षेत्र के राजपुर गांव के समीप मैजिक गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चंदौसी में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मैजिक गाड़ी को पकड़ लिया है और अरुण के शव को कब्जे में लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।