अनूपगढ़ सरकारी अस्पताल के पास स्थित चाय के खोखे से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। अस्पताल के पास स्तिथ चाय के खोखे के मालिक हरविंदर सिंह ने आज रविवार दोपहर 3:30 बजे बताया कि अज्ञात चोर उसके चाय के खोखे का ताला तोड़कर चाय के खोखे से गैस सिलेंडर चुराकर मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में भी दे दी गई है।