कटंगी: कटंगी परियोजना में 15 जून तक आंगनबाड़ी केंद्र बंद, हितग्राहियों को घर पहुंचा रेडी टू ईट का पैकेट
शासन के निर्देशों के पालन में बालाघाट जिले की कटंगी परियोजना के अंतर्गत संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 15 जून तक बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण केंद्र बंद रहने के दौरान 3 से 6 वर्ष तक के हितग्राही बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण आहार की निरंतरता बनाए रखने के लिए रेडी टू इट का पैकेट घर-घर वितरित किया गया।