दिल्ली से पटना जा रही राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार की देर रात बम होने और आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद दिल्ली से लेकर इलाहाबाद तक रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया था।इधर जांच करने के उपरांत यह सूचना गलत और फर्जी पाई गई। इधर सूचना देने वाला दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल निकाला। जिसके द्वारा यह जानकारी दी गई थी।