झांसी: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में एसएसपी ने किया वृक्षारोपण, लोगों से एक पौधा लगाने की अपील की
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2025 झांसी में चल रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान 2.0 "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को वृक्षारोपण किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। SSP मूर्ति ने इस अवसर पर आम जनता से भी वृक्षारोपण में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।