पलामू जिले में एक बार फिर पोलियो के खात्मे को लेकर को लेकर अभियान चलाया जाएगा। रविवार से दो दिवसीय अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान में जिले में 3 लाख 97 हजार 521 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पलामू के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने इस सिलसिले में अपने कार्यालय में शनिवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी दी।