सिवनी के पेंच टाइगर रिज़र्व के खबासा बफर क्षेत्र में जुगनी बाघिन अपने चार नन्हे शावकों के साथ पर्यटकों को नजर आई। बुधवार को बाघिन और शावकों की यह दुर्लभ झलक देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस दौरान पर्यटकों द्वारा बनाए गए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।