छठ महापर्व को लेकर रविवार को खरना पूजा की तैयारी में व्रती और उनके परिजन खरीदारी में व्यस्त दिखे। गिद्धौर बाजार के झाझा रोड, टावर चौक तथा राजमहल रोड पर फल व पूजा सामग्री खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ गई, जिससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं शाम 7 के बाद छठ व्रतियों ने पूजा अर्चना कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।