महोबा: रिकवाहा गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 18, 2025 महोबा के ग्राम रिकवाहा में शनिवार समय तकरीबन 3 बजे तेज रफ्तार बाइकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रिकवाहा गांव निवासी 50 वर्षीय ठाकुरदास, 48 वर्षीय विमलेश व 47 वर्षीय अरुण तीनों घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।