सुवासरा: BJP संगठन चुनाव को लेकर सुवासरा में बूथ अध्यक्ष और चुनाव प्रभारी किए गए नियुक्त
सुवासरा भाजपा संगठन चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। इसको लेकर सुवासरा शहरी शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 268,279,270 की जिम्मेदारी अंकित यादव को दी गई। उनके द्वारा बूथो पर जाकर बूथ अध्यक्ष एवं उसकी कार्यकारिणी बनाई गई।इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह,अशोक धनोतिया एवं शामगढ़ क्षेत्र के पार्षद एवं सभापति सिंटू धमोनिया मौजूद दिखाई दिए।