कोरांव: पचवह में बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोरांव थाना क्षेत्र के पचवह गांव में 22 मार्च को बाइक की टक्कर से घायल 55 वर्षीय बैरागी की प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में गुरुवार सुबह 5 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। बैरागी 22 मार्च की शाम करीब 7 बजे अपने घर के पास सड़क पर जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।