बदायूं: मनकापुर कौर गांव में गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, मां की मौत, बेटा घायल
Budaun, Budaun | Apr 22, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के मनकापुर कौर गांव के गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिसमें मां सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रताप घायल हो गया। पुलिस ने सावित्री के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।