ईसागढ़: बहेरिया रूपनगर से लापता हुआ 18 वर्षीय युवक, ईसागढ़ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर की तलाश शुरू
मिली जानकारी के अनुसार बहेरिया रूपनगर निवासी घनश्याम लोधी उम्र 45 वर्ष ने मंगलवार को शाम लगभग 7:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका 18 वर्षीय लड़का यशपाल मंगलवार को सुबह 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है, फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है ।