उदयपुर जिले के फतहनगर में यूरिया खाद को लेकर अधिकार क्षेत्र से बाहर बिक्री एवं व्यवसाय करने पर कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी, अनियमित बिक्री पर कृषि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जारही है। कृषि विभाग द्वारा मावली तहसील के फतहनगर स्थित एक खाद बीज की दुकान पर कार्रवाई की गई।