चंदिया: चंदिया की सोंधी मिट्टी का जलवा, देसी घड़े-सुराही बने ‘नेचुरल फ्रिज’, कई राज्यों में बढ़ी मांग
Chandia, Umaria | Apr 28, 2026 उमरिया जिले के चंदिया क्षेत्र की सोंधी मिट्टी से बने घड़े, सुराही और पानी की बोतलें अब प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। प्रजापति समुदाय के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए ये पारंपरिक मिट्टी के बर्तन मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और गुजरात तक भेजे जा रहे हैं, जहां लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं