नोखा: जसरासर में स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौत, गांव में शोक का माहौल
Nokha, Bikaner | Jul 2, 2026 नोखा के जसरासर कस्बे में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय छात्र शौर्य सुथार की मौत हो गई। शौर्य कातर स्थित विवेकानंद स्कूल में पढ़ता था और रोजाना स्कूल बस से घर लौटता था। गुरुवार को बस से उतरने के बाद वह घर की ओर जाने के लिए बस के आगे से निकल रहा था। इसी दौरान चालक को मासूम दिखाई नहीं दिया और बस आगे बढ़ा दी। बस के टायर की चपेट में आने से शौर्य की म