अम्बाला: शंभू टोल प्लाजा के पास मिला शव किन्नर का नहीं बल्कि आदमी का था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Ambala, Ambala | Jan 29, 2024 शंभू टोल प्लाजा के पास मिला शव किन्नर का नहीं बल्कि आदमी का निकला, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। इसके साथ ही मृतक रविंद्र के किन्नर होने पर उसके बेटे नरेश ने भी सफाई देते हुए कहा है कि उसके पिता किन्नर नहीं थे। अलबत्ता उन्हें नाचे और गाने का शौक था।