अम्बाला: डिफेंस कॉलोनी में ज्वैलर से चाकू की नोक पर लूट के मामले में स्पलेंडर बाइक नंबर 9292 की तलाश में जुटी पुलिस
Ambala, Ambala | Jan 29, 2024 अंबाला की डिफेंस कॉलोनी में बीते कल एक ज्वेलर से चाकू की नोक पर दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दुकानदार के अनुसार आरोपी स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे जिनकी बाइक के पीछे लगी नंबर प्लेट के शुरू के अक्षर वह पहचान नहीं पाया लेकिन अंत में 9292 लिखा हुआ था। पुलिस अब इस नंबर की बाइक की तलाश में जुटी हुई है।