मोहास में नल-जल योजना ठप, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
शासन की घर-घर पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना ग्राम पंचायत मुहास में दम तोड़ती नजर आ रही है। वार्ड क्रमांक 7/8 के रहवासी पीने के पानी के लिए रोजाना परेशान हैं और दूरस्थ जलस्रोतों व हैंडपंपों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने और नल कनेक्शन देने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो रही।