महाराजगंज: सैमर गंज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर, एक की मौत
1 अप्रैल बुधवार रात्रि 9:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों चाचा और भतीजे बताई जा रहे है। दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं भतीजे का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।