बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला किया, मुस्लिम विरोधी राजनीति का लगाया आरोप
ऑल इंडिया मुस्लिम जमीयत के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुले तौर पर मुस्लिम विरोधी बयान देकर नफरत फैला रहे हैं और मुसलमानों की आर्थिक कमर तोड़ने की मंशा रखते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए उन्होंने दोहरी राजनीति पर सवाल उठाए।