बरेली: बरेली में सनसनी: फर्जी शपथपत्र से खत्म कराया संगीन मुकदमा, पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार
बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे को फर्जी शपथपत्र के जरिए खत्म कराए जाने का आरोप लगा है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महलक निवासी दूल्हा मियां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि अपराध संख्या 78/2022 में नामजद अभियुक्तों ने साजिश के तहत उनके नाम से कूटरचित शपथपत्र तैयार कराया।