वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा मंगलवार शाम 4:00 बजे बताया गया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध व्यापक, सुनियोजित एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने तस्करी के विभिन्न स्तरों पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलताएँ प्राप्त की हैं।