रामगंजमण्डी: गोयन्दा गांव में सूखे चारे के ढेर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू
रामगंजमंडी क्षेत्र के गोयन्दा गांव बायपास मुंडिया रोड पर घर के बाहर बने बाड़े में रखे सूखे चारे के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे फायर प्रभारी हरिओम मेघवाल ने बताया कि आग की सूचना के बाद दमकल वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।