पूरनपुर: गांधी पार्क में कैंडल जलाकर बरगी डैम हादसे में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
पूरनपुर के गांधी पार्क में शनिवार की रात युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में मृतकों की स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। व्यापारियों ने हाथों में कैंडल लेकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जबलपुर प्रशासन से सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जांच की मांग की