बरेली: ससुर बोला मेरे साथ पत्नी की तरह रहो, बरादरी थाने में मुकदमा दर्ज
बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला के ससुर ने उसे पत्नी के साथ रहने के लिए कहा। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। जोगीनवादा निवासी महिला की शादी 2023 में हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बीते महीने महिला को अकेला पाकर उसके ससुर ने उसे दबोच लिया।